वाराणसी, दिसम्बर 9 -- पिंडरा (वाराणसी), संवाद। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय गजोखर में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 13 दिसंबर को बनारस के 21 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। इसके मद्देनजर 13 दिसंबर को परिषदीय विद्यालयों में होने वाली कक्षा-5 की अर्धवार्षिक परीक्षा आगे बढ़ा दी गई है। यह परीक्षा अब 16 दिसंबर को होगी। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य नागेश मिश्रा ने बताया कि कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 13 दिसम्बर को सुबह 11:30 बजे से 1:30 बजे तक परीक्षा होगी। जिसके लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक की तैनाती के साथ सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने अभिभावकों और छात्रों से नवोदय विद्यालय की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की अपील की। इधर, परिषदीय विद्यालयों की 10 दिसंबर से शुरू हो रही अर्धवार्षिक परीक्षा में 13 दिसंबर की कक्षा-5 की परीक्षा को...