मथुरा, जनवरी 8 -- केएम हॉस्पिटल की चिकित्सकीय टीम गांव-गांव जाकर अपनी निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उनके गांव उनके घर पर प्रदान कर रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को केएम हॉस्पिटल और केएम वेटरिनरी की चिकित्सकीय टीम ने नवीपुर गांव में डा. राजबहादुर के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। जिसका बीमार पशुओं सहित सैकड़ों मरीजों ने लाभ उठाया। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया गया। चिकित्सकों में डा. गुडिया, डा. अंकिता गोयल, डा. विशेष मोहन सक्सैना शामिल थे, जिन्होंने जरूरतमंदों को परामर्श और चिकित्सा देखभाल प्रदान की। स्वास्थ्य शिविर में कुल 200 से अधिक मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह और स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। इसके अलावा नवीपुर गांव में बीमार पड़े पशुओं को वेटरिनरी कालेज के डाक्टर अभिषेक सिंह डा. गिरीश गुप्ता ने निःशुल्क परामर्श ...