पिथौरागढ़, अप्रैल 6 -- पिथौरागढ़। धामी सरकार में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा को उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद का दायित्व दिए जाने से सीमांत के व्यापारियों में खुशी व्याप्त है। रविवार को जिला उद्योग व्यापार मंडल ने बैठक कर जी को दर्जा राज्य मंत्री का पद देने के लिये प्रदेश सरकार का आभार जताया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जोशी, जिला अध्यक्ष जनक जोशी, जिला महामंत्री नवल किशोर रावल, नगर अध्यक्ष तपन रावत, नगर उपाध्यक्ष अजय रावत, नगर महासचिव रोहित चौहान, कोषाध्यक्ष मुकेश महर, प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा मल्ल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.