गंगापार, सितम्बर 7 -- उमरपुर बदल का पूरा गांव में रामलीला कमेटी की बैठक रविवार को संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष रामलीला कमेंटी के पदाधिकारी एवं पात्र गण में पवन कुमार पाण्डेय अध्यक्ष,महेंद्र कुमार पाण्डेय मैनेजर,सुजीत पांडेय उपाध्यक्ष,लालचंद्र पाण्डेय कोषाध्यक्ष,राकेश कुमार पाण्डेय सह कोषाध्यक्ष,डाक्टर रमेश विश्वकर्मा मेला मैनेजर, अशर्फी लाल जायसवाल, अखिलेश जयसवाल, प्रदीप जायसवाल, ओमप्रकाश प्रजापति, राम निरंजन यादव, शिवांशु, आलोक, आदर्श होंगे। यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष पवन पांडे ने देते हुए बताया कि रामलीला का मंचन सोमवार 13 अक्तूबर से प्रारंभ होगा और गुरुवार 23 अक्तूबर को दशहरा के दिन मेला आयोजित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.