फरीदाबाद, फरवरी 6 -- फरीदाबाद। हर शाम मेले की मुख्य चौपाल व महा स्टेज पर देश के प्रख्यात कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। इसमें शनिवार सात फरवरी को मुख्य चौपाल पर नवीन पुनिया हरियाणा के सुरों से समां बांधेंगे। वहीं इसी दिन स्टैंड अप कॉमेडियन अमित टंडन महा स्टेज पर अपनी स्टैंडअप कॉमेडी से पर्यटकों को गुदगुदाएंगे। आठ फरवरी को जादूगर सीपी यादव मुख्य चौपाल पर अपने जलवे दिखाएंगे और शाम को महा स्टेज पर पंजाबी गायक गुरदास मान का कार्यक्रम होगा। इसके अलावा नौ फरवरी को मुख्य चौपाल पर कशिश मित्तल शास्त्रीय संगीत का तडक़ा लगाएंगे वहीं इसी दिन महा स्टेज पर पद्म श्री से सम्मानित बॉलिवुड गायक कैलाश खेर अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम की इस श्रृंखला में 10 फरवरी को मुख्य चौपाल पर हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन होगा तथा 11 फरवरी क...