अंबेडकर नगर, मई 4 -- दुलहूपुर, संवाददाता। स्कूल चलो अभियान के तहत प्रथम चरण में जलालपुर व भियांव ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में नवीन नामांकन में वृद्धि पर टॉप-5 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को ब्लॉक संसाधन केंद्र जलालपुर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी केपी सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी भियांव विवेक द्विवेदी, खंड शिक्षा अधिकारी मीनाक्षी सिंह मौजूद रहीं। बीएसए ने स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण में शिक्षकों से परिषदीय विद्यालयों में अधिक से अधिक नामांकन कराए जाने का आह्वान किया। जलालपुर ब्लॉक के नगपुर प्रथम कंपोजिट विद्यालय में सबसे अधिक 78 नवीन नामांकन हुए, वहीं बड़ेपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में 50 नौनिहालों ने नामांकन कराया। उच्च प्राथमिक विद्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.