अमरोहा, फरवरी 21 -- अमरोहा सदर तहसील बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने डीएम निधि गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर नवीन तहसील परिसर में उपनिबंधक कार्यालय, नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र कार्यालय व उपजिलाधिकारी कार्यालय स्थापित करने की अपनी मांग दोहराई। शुक्रवार को विनियमित क्षेत्र कार्यालय का निरीक्षण करने तहसील पहुंचीं डीएम निधि गुप्ता से बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शकील अहमद के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष शकील अहमद ने कहा कि वर्तमान तहसील परिसर में उपनिबंधक कार्यालय, नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र कार्यालय, एसडीएम व तहसीलदार कार्यालय एक ही स्थान पर हैं। जबकि गुलड़िया में निर्माणाधीन तहसील भवन में यह कार्यालय प्रस्तावित नहीं हैं। इन कार्यालयों का निर्माण अलग-अलग स्थानों पर प्रस्तावित है। जिनकी आपस में दूरी लगभग आठ से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.