चित्रकूट, दिसम्बर 26 -- चित्रकूट। संवाददाता मुख्यालय कर्वी से बीएसए बीके शर्मा ने रामनगर ब्लाक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय रामपुर में पढ़ने वाले बच्चों को शैक्षिक भ्रमण के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी बच्चे बस से भ्रमण पर निकले हैं। बच्चों को सरकारी कार्यालयों और धर्मनगरी चित्रकूट के प्रमुख स्थलों का भ्रमणर कराकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। बीएसए ने कहा कि बेसिक शिक्षा बदल रहा है। इसलिए नवीन जानकारी और अनुभव प्राप्त करने के लिए शैक्षिक भ्रमण बहुत ही उपयोगी है। अन्य विद्यालयों को भी ऐसे कार्यक्रम करने चाहिए। जिससे बेसिक के बच्चों को भी सीखने का अवसर मिल सके। उन्होंने खंड शिक्षाधिकारी रामनगर एनपी सिंह व अतुलदत्त तिवारी मुख्यालय चित्रकूट के साथ बच्चों का परिचय जाना। कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश पांडेय बच्चों को लेकर मुख्यालय ...