औरंगाबाद, जनवरी 28 -- नवीनगर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बहुउद्देशीय भवन सभागार में मंगलवार को कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 10 पंचायतों को लेकर विधायक ललन राम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसका संचालन बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने किया। बैठक में पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति, जनसमस्याओं और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए ताकि आम जनता को सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय से ही क्षेत्र का समुचित विकास संभव है। विधायक ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं पर विशेष ध्यान देने, लंबित योजनाओं के शीघ्र निष्पादन तथा बैठक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.