औरंगाबाद, जुलाई 5 -- औरंगाबाद। गुरुग्राम के मानेसर में शहरी निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए बिहार के 40 प्रतिनिधियों का चयन हुआ, जिसमें नवीनगर नगर पंचायत की अध्यक्ष प्रियंका सिंह एवं प्रतिनिधि विपिन सिंह को भी शामिल होने का मौका मिला। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रियंका सिंह ने कहा कि यह औरंगाबाद और नवीनगर के लिए गर्व की बात है कि इस ऐतिहासिक सम्मेलन में नगर पंचायत नवीनगर को भाग लेने का गौरव प्राप्त हुआ। अध्यक्ष ने कहा कि नवीनगर के विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ हमारे क्षेत्र की आवाज को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। अध्यक्ष प्रतिनिधि विपिन कुमार सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल अध्यक्ष की सक्रिय कार्यशैली और समर्पण का परिणाम है बल्कि हम सभी नवीनगर नगर पंचायत वासियों का सहयोग और विकास का भी प्रतीक है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.