मैनपुरी, जनवरी 28 -- कस्बा नवीगंज में हुई बारिश के बाद हाईवे की सर्विस रोड पर जलभराव हो गया। बारिश के पानी की निकासी का रास्ता बंद होने से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई। जिससे दुकानदारों, बैंक ऑफ इंडिया में आने जाने वाले उपभोक्ताओं और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को मजबूरी में सर्दी में पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। जलभराव से मार्ग पर दुर्घटना भी होने की आशंका जाहिर की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे अथॉरिटी द्वारा सर्विस रोड किनारे नाले का निर्माण लगभग पूरा कर लिया गया था लेकिन दो लोगों के मुआवजे को लेकर उत्पन्न समस्या के कारण एक स्थान पर नाला नहीं बन पाया। लगभग 15 से 20 मीटर तक नाला बनना शेष है। इसी अधूरे हिस्से से पानी की निकासी बाधित हो रही है। लगभग सात माह पहले हाईवे अथॉरिटी ने जेसीबी मशीन के माध्यम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.