मैनपुरी, अक्टूबर 19 -- कस्बा नवीगंज के मूल निवासी भैयालाल शर्मा के परिवार पर दीपावली के मौके पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके छोटे बेटे 40 वर्षीय विकास शर्मा उर्फ लिटिल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, कस्बे के लोग भी शोक में डूब गए हैं। जानकारी के अनुसार भैयालाल शर्मा मूलरूप से नवीगंज के निवासी हैं और वर्तमान में अपने परिवार के साथ उत्तराखंड के हल्द्वानी में अपने मकान में रहते हैं। वे हल्द्वानी के एक विद्यालय में अध्यापक रहे हैं और अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनका बड़ा बेटा विवेक शर्मा ऑस्ट्रेलिया में नौकरी करता है जबकि छोटा बेटा विकास उर्फ लिटिल हिमाचल प्रदेश के कस्बा पांवटा साहिब में मेडिकल कंपनी में कार्यरत था। शनिवार को वह दीपावली पर अपने घर हल्द्वानी लौट रहा था। बिजनौर जिले में शनिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.