जौनपुर, अप्रैल 23 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के ऊर्जा एवं जल शोध संस्थान, भू एवं ग्रहीय विज्ञान विभाग एवं लोक दायित्व, आज़मगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। हमारी शक्ति, हमारा ग्रह विषय पर ऑनलाइन राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता लखनऊ विश्वविद्यालय के भू विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. ध्रुवसेन सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति प्रकृति की रक्षा का संदेश देती है। सभी ग्रहों में पृथ्वी पर ही जीवन है। इस ग्रह को मानव के क्रिया कलापों से ही सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि हम पानी बना नहीं सकते तो निरंतर प्रदूषित करने का अधिकार नहीं है। भारत में नदियों को मां का दर्जा दिया गया है। इसके किनारे सभ्यता और संस्कृति का विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि ...