मेरठ, फरवरी 7 -- सरधना गुरुवार देर रात नवाबगढ़ी गांव में तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर में आग लग गई। कुछ ही देर में ट्रांसफार्मर आग का गोला बन गया। ग्रामीणों ने बिजलीघर पर सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। उसके बाद आग बुझाने का प्रयास किया। कई घंटे बाद आग बुझ पाई। उधर, ट्रांसफॉर्मर में आग लगने के बाद गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिसके चलते रातभर गांव में अंधेरा पसरा रहा। ग्रामीणों को भी परेशान होना पड़ा। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से ट्रांसफॉर्मर बदलवाने की मांग की है। नवावगढ़ी गांव में मदरसे वाली गली में बिजली आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। गुरुवार रात करीब बारह बजे ट्रांसफार्मर में अचानक ब्लास्ट हुआ और आग लग गई। कुछ ही देर में ट्रांसफार्मर आग का गोला बन गया। आग की लपटे उठने पर ग्रामीणों में जाग हो गई। ग्रामीणों ...