बहराइच, मई 20 -- नवाबगंज । श्री हनुमान मंदिर समिति नवाबगंज के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने श्री राम और उनके भक्त हनुमान के जयकारों के साथ बजरंग बली के दर्शन किए मंदिर में पूजा अर्चना किया। मंदिर समिति के तत्वावधान में भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। समित के द्वारा सुंदरकांड का पाठ हवन पूजन और सामूहिक आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न कराया गया। श्री नवदुर्गा पूजा समित हनुमान मंदिर छावनी चौक नवाबगंज समिति के अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, मुन्ना गुप्ता,अनिल जयसवाल,राजकुमार गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.