जहानाबाद, फरवरी 2 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता। प्रखंड के नवाबगंज बाजार में शहीद माले कार्यकर्ता महेंद्र यादव की प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा का अनावरण पार्टी के जिला सचिव रामाधार सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वर्गीय महेंद्र यादव ने सामंतवादी व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष किया था। उनकी शहादत हम लोगों को प्रेरित करने का काम कर रही है । उनकी हत्या 1992 में पार्टी यूनिटी के द्वारा कर दी गई थी। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल कुमार ने किया। शहीद के सम्मान में झंडा तोलन शिवरतन सिंह ने किया। इस मौके पर प्रखंड सचिव धनेश्वर मांझी, दूधेश्वर प्रसाद, मुन्ना देवी, नगीना पासवान, विजय यादव, ललन यादव, जवाहरलाल, उदय कुमार आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.