गंगापार, फरवरी 11 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद।क्षेत्र के एक गांव के युवक ने पत्नी से दुष्कर्म की नवाबगंज थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि पड़ोसी व्यक्ति ने यह शर्मनाक हरकत की है। इंस्पेक्टर नवाबगंज घनश्याम मणि त्रिपाठी के मुताबिक बताया कि दोनों पक्षों में जमीन का विवाद है। महिला के पति ने 9.30 बजे पत्नी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जिस पर आरोप लगाया गया है उक्त व्यक्ति सुबह आठ बजे एक वकील के यहां काम करने के लिए पहुंच गया था। दुष्कर्म की बात फर्जी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...