गोंडा, मई 29 -- नवाबगंज, संवाददाता। अयोध्या-मनकापुर रेल ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आकर मंगलवार देररात ग्रामीण की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। सालभर पहले मां और अब पिता को खोने के बाद छह बेटियां रो-रोकर बेहाल हैं। थाना क्षेत्र पर्वती गांव के मुरावन पुरवा निवासी शिवसरन प्रजापति (40) अभिमन्यु की बुधवार की देर रात गांव के सामने गुजर रहे रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के अनुसार युवक बीते एक साल से अवसाद में चल रहा था। छह बेटियों के सिर से हटा मां-बाप का साया: हादसे के बाद मृतक शिव शरन की छह बेटियों के सिर पर से मां-बाप दोनों का ही साया हट गया। पिता के मौत के एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.