बरेली, जनवरी 5 -- नवाबगंज। चोरों ने ग्रामीणों की छतों पर लगे सोलर पैनल चोरी कर लिए। सुबह जब ग्रामीण जागे तो सोलर पैनल गायब थे। सभी ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है। रविवार रात चोरों ने रिछोला किफायतुल्ला गांव के हुजूर अहमद, के ग्राहक सेवा केंद्र की छत पर लगा 150 वाट का सोलर पैनल, ताजुद्दीन के घर की छत पर लगे 670 वाट के सोर पैनल, शकील अहमद की दुकान पर लगे 350 वाट के सोलर पैनल, अलाउद्दीन की दुकान पर लगे 160 वाट के सोलर पैनल, मोहम्मद असलम के मेडिकल स्टोर की छत पर लगे 400 वाट के सोलर पैनल व समीर की दुकान की छत पर लगे 165 वाट का सोलर पैनल चोरी कर ले गए। सुबह जब वह लोग जागे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। लोगों ने खोजबीन की तो उन्हें पास के ही एक प्लॉट में एक वाहन के पहिए बने हुए मिले। आशंका है कि चोर सोलर पैनल चोरी करने बाद उन...