गंगापार, सितम्बर 30 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नवाबगंज थाना क्षेत्र के आदमपुर झोखरी, सरायफत्ते, इब्राहिमपुर नसीरपुर दरगाही गांव में तोड़फोड़, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में नवाबगंज पुलिस ने पीड़ित पक्षों से तहरीर लेकर 18 लोगों पर मुकदमा पंजीकृत करके घटना मामले की हकीकत की जांच शुरू किया है। झोखरी आदमपुर निवासी शिवओम यादव ने पुरानी रंजीश को लेकर शिव नरेश यादव, राम नरेश यादव, श्रवण कुमार यादव, अभिषेक यादव पर मारने पीटने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। तहरीर के मुताबिक घटना 28 सितंबर की है। इब्राहिमपुर की रहने वाली अनीशा देवी ने प्रमिला देवी, बचान देवी, पूनम व सीमा पर मारने पीटने का आरोप लगाया। तहरीर के मुताबिक घटना 27 सितंबर की है। नसीरपुर दरगाही निवासी महफूज अहमद ने पोस्टर फाड़ने, मारपीट करने के साथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.