दुमका, नवम्बर 24 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। धान की नई फसल को पारिवारिक जरूरत के लिए इस्तेमाल में लाने से पूर्व रविवार को बासुकीनाथ प्रक्षेत्र के हृदय सम्राट, राजाधिराज भगवान नागेश को नवान्न अर्पित किया गया। भोलेनाथ को धान की नई फसल से तैयार अक्षत, दही-चुड़ा, नवान्न और मिष्ठान्न आदि का भोग लगाया गया। परंपरा और लोक संस्कृति का यह पर्व धान की फसल पकने पर हर साल मनाया जाता है। नवान्न पर्व से जुड़े लोक परंपरा के अनुसार बासुकीनाथ प्रक्षेत्र के निवासी महादेव के (आश्रित) प्रजाजन कहलाते हैं। महादेव यहां के निवासियों के (ईष्ट) राजाधिराज हैं।महादेव की सत्ता के अधीन निवास करने वाले प्रजाजन (शिवभक्त) अपनी जरूरतों के लिए धान की नई फसल उपयोग में लाने से पूर्व, अपने ईष्ट महादेव को नवीन अन्न अर्पण करना नहीं भूलते है। भोलेनाथ को नवान्न अर्पित करके के पश्चात कुटु...