मधुबनी, अप्रैल 29 -- झंझारपुर। जीविका महिला ग्राम संगठनों के लिए महिला संवाद का आयोजन सोमवार से शुरू किया गया। मंगलवार को यह कार्यक्रम नवानी के सिरखरिया और अड़रिया संग्राम पंचायत के विभिन्न टोला में की गई। प्रखंड समन्वयक अमित कुमार सिंह ने बताया कि यह आयोजन प्रत्येक पंचायत के प्रत्येक टोले में किया जाएगा। बीडीओ अभिलाषा पाठक ने बताया कि इस संवाद कार्यक्रम में जीविका दीदी के अलावा आम महिला और क्षेत्र के पुरुष भी रह सकते हैं। मुख्य रूप से सरकार के द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाना और क्षेत्र में विकास के लिए क्या जरूरत है, उसकी जानकारी लेकर ऑनलाइन प्रविष्टि करना शामिल है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिला संवाद कार्यक्रम सरकार का एक बड़ा आयोजन बताया जा रहा है। महिला उद्यमी से लेकर नल जल योजना, जलवायु परिवर्तन, सामुदायिक शौचालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.