बिहारशरीफ, दिसम्बर 17 -- मंत्री पहुंचे बिहारशरीफ, पीड़ित परिवार से की मुलाकात फोटो : बिहारशरीफ मंत्री-बिहारशरीफ में बुधवार को पीड़ित परिवार से मिलते अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान बुधवार को बिहारशरीफ पहुंचें। उन्होंने नवादा में जान गंवाने वाले अतहर हुसैन के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। सरकार की ओर से आर्थिक सहायता का चेक सौंपकर हरसंभव मदद का आ्रश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में राज्य सरकार पूरी तरह से गंभीर है और पुलिस अपना काम कर रही है। अब तक 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी चल रही है। पीड़ित परिवार को सहायता राशि का चेक दिया गया है। सरकार की ओर से अतिरिक्त तीन...