नवादा, अप्रैल 29 -- सिरदला, एक संवाददाता नवादा जिले के सिरदला अंचल कार्यालय परिसर में सोमवार को निगरानी की टीम ने राजस्व कर्मचारी रविशंकर शर्मा को 20 हजार रुपए लेते रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। वह शिड्यूल बंटवारा के नाम पर अपने दफ्तर में नाजायज राशि ले रहा था। तभी निगरानी टीम ने उसे धर दबोचा। आरोपित सिरदला की उपरडीह पंचायत समेत अकौना व खनपुरा में कार्यरत है। वह भोजपुर जिले का निवासी बताया गया है। बताया जा रहा है कि 23 अप्रैल को उपरडीह पंचायत के मो. मुश्ताक तथा उसके पिता ने राजस्व कर्मचारी के खिलाफ पटना निगरानी विभाग में रिश्वत मांगे जाने से संबंधित शिकायत दर्ज कराई थी। निगरानी विभाग को सौंपे आवेदन में कहा गया कि शिड्यूल बंटवारा के नाम पर 25 हजार रुपये की मांग की जा रही है। इसके बाद 20 हजार रुपये में बात तय हुई है। शिकायत के आलोक में अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.