हिन्दु्स्तान प्रतिनिधि, जुलाई 16 -- बिहार के नवादा में महादलित युवती से गैंगरेप का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। लखनऊ से इलाज कराकर ई-रिक्शा से अपने घर लौट रही एक युवती को झांसा देकर अपराधियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना मंगलवार सुबह करीब 9-10 बजे की बताई जा रही है। नवादा पुलिस की एसआईटी ने तकनीकी सर्विलांस एवं मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से 18 घंटे के भीतर सभी चार आरोपियों को नगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। सभी गिरफ्तार आरोपित नवादा नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पीड़ित युवती रोह थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह महादलित परिवार की बतायी जा रही है। गिरफ्तार अपराधियों में रसूल नगर के असलम मंसूरी का बेटा मुमताज मंसूरी, सुलेमान नगर के मो. जसीम का बेटा मो. समीर तथा गोंदापुर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.