नवादा, दिसम्बर 29 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा में बोरसी के धुएं में दम घुटने से एक परिवार के दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि उसी परिवार के तीन अन्य लोग गंभीर बताये जाते हैं। घटना रविवार की सुबह नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के त्रिलोकी बिगहा गांव में स्थित भोली यादव के घर की बतायी जाती है। सभी गंभीर लोगों को इलाज के लिए नालंदा के पावापुरी विम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। मृतकों में नेमदारगंज थाना क्षेत्र के मस्तानगंज के स्व. गांगो यादव के पुत्र 60 वर्षीय श्री यादव उर्फ श्रीकांत यादव (वर्तमान पता- त्रिलोकी बिगहा) तथा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पथरा इंगलिश गांव के सोना यादव उर्फ गुड्डू यादव का पुत्र 02 वर्षीय आशीष यादव शामिल हैं। जबकि इलाजरत पीड़ितों में श्रीकांत यादव की पत्नी सारो देवी, ...