बदायूं, जून 12 -- सिविल लाइंस क्षेत्र के नवादा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को कुछ लोगों ने गोली मार दी। गोली युवक के पैर में लगी है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। नवादा गांव के रहने वाले अलीशान पुत्र निशार अहमद और पप्पू किसी काम से अकील मियां की कोठी के पास गए थे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद लोगों ने एक दिन पहले हुए झगड़े की रंजिश में अलीशान पर फायर झोंक दिया। गोली उसके पैर में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली लगने की सूचना पर परिजन घायल को लेकर तत्काल नवादा चौकी पहुंचे, लेकिन वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल अलीशान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.