नवादा, जनवरी 8 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा में डिजिटल अरेस्ट कर एक लड़की से तीन लाख की ठगी से जुड़ा एक मामला सामने आया है। सीबीआई द्वारा अरेस्ट कर लिये जाने की धमकी देकर व आपत्तिजनक फोटो व वीडियो भेजकर लड़की से अपराधियों ने रुपये ठग लिये। रुपयों की मांग जारी रहने के बाद लड़की हिम्मत कर साइबर थाने पहुंची और 06 जनवरी को मामला दर्ज कराया। मामला समी खान नामक एक लड़के से इंस्टाग्राम पर दोस्ती से जुड़ा है। लड़की के मुताबिक समी खान ने उसे बताया कि वह एक डॉक्टर है और अमेरिका में रहता है। एक दिन उसने बोला कि वह उसे गिफ्ट भेज रहा है। जिसमें आईफोन व डायमंड रिंग है। इसके बाद उसे एयरपोर्ट से फोन आया कि उसका एक पार्सल अमेरिका से आया है। जिसे छुड़ाने के लिए उसे 22 हजार देने होंगे। इसके बाद उससे 55 हजार की मांग इंडियन करेंसी में चेंज करने के ल...