नवादा, जनवरी 30 -- बिहार के नवादा जिले में पुलिस ने अवैध देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र के नवीनगर इलाके में एक मकान पर छापेमारी कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों को मुक्त भी कराया है। पुलिस की यह छापेमारी गुरुवार (29 जनवरी) की रात को की गई। जानकारी के मुताबिक पुलिस को स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी कि नवीनगर स्थित एक मकान से लड़के-लड़कियों के हंसने-बोलने की आवाजें लगातार आती हैं। लोगों को आशंका थी कि मकान के अंदर नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए नवादा के पुलिस अधीक्षक ने तत्काल सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया। टीम में नगर थानाध्यक्ष, अन्य पुलिस पदाधिकारी और महिला पुलिसकर्मी शामिल...