नवादा, अक्टूबर 24 -- नवादा की हिसुआ सीट पर जेठानी और देवरानी एक-दूसरे के सामने उतर आई हैं। हिसुआ से छह बार लगातार विधायक रहे दिवंगत आदित्य सिंह की बहू और मौजूदा विधायक नीतू कुमारी इस बार भी कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में है। वहीं दूसरी तरफ उनकी देवरानी पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष आभा देवी बीजेपी प्रत्याशी अनिल सिंह के पक्ष में एनडीए के चुनाव प्रचार में उतर गई हैं। जिसके बाद चुनावी रण में अब जेठानी और देवरानी आमने-सामने हैं। बताया जा रहा है कि हिसुआ की राजनीति के माहिर पूर्व राज्यमंत्री दिवंगत आदित्य सिंह के घर का विवाद सतह पर आया है। हालांकि 2020 के विधानसभा चुनाव में देवरानी आभा देवी ने अपनी जेठानी नीतू कुमारी के पक्ष में प्रचार किया था। तब लोगों को लगा था कि परिवारिक विवाद थम गया है। लेकिन 2025 में अब नवादा में देवरानी-जेठानी के बीच...