नवादा, फरवरी 4 -- नवादा/रोह, हिप्र/निप्र निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम ने 35 हजार रुपये रिश्वत लेते नवादा जिले के रोह अंचल के राजस्व कर्मचारी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। वह रोह के राजस्व अधिकारी के प्रभार में भी था। यह कार्रवाई मंगलवार की शाम करीब 4:30 बजे रोह थाना क्षेत्र के सीतापुर-वंशीचक मोड़ के समीप हुई। राजस्व कर्मचारी गुलशन कुमार कांड के वादी मंटू कुमार से उनकी पुश्तैनी जमीन का परिमार्जन कर उनके नाम से जमाबंदी कायम करने के लिए रिश्वत ले रहा था। गुलशन कुमार रोह अंचल में पदस्थापित था। वह रोह व सम्हरीगढ़ हल्का का राजस्व कर्मचारी बताया जाता है। इसी दौरान पूर्व से घात लगाये सिविल ड्रेस में तैयार बैठी निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने आरोपित राजस्व कर्मचारी को दबोच लिया। निगरानी टीम के नेतृत्वकर्ता डीएसपी विकास कुमार श्रीवास्तव ने ब...