नवादा, जनवरी 3 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पटना निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने 25 हजार रुपये घूस लेते नवादा जिले के अकबरपुर थाने के एक दारोगा (पुलिस अवर निरीक्षक) को शुक्रवार की शाम रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। दारोगा प्रमोद कुमार पीड़ित पक्ष से केस हल्का करने, डायरी में मदद करने व आरोपितों को गिरफ्तार नहीं करने के एवज में अकबरपुर थाना के गेट पर घूस ले रहा था। दारोगा अकबरपुर थाने में पदस्थापित था और कांड का अनुसंधानकर्ता था। इसी दौरान पूर्व से घात लगाये सिविल ड्रेस में तैयार बैठे निगरानी ब्यूरो की टीम ने दारोगा को घूस लेते दबोच लिया। टीम का नेतृत्व कर रहे निगरानी ब्यूरो के डीएसपी गौतम कृष्ण के मुताबिक इस मामले में वादी वारिसलीगंज के बरनावां के विकास कुमार द्वारा पटना के निगरानी ब्यूरो में शिकायत दर्ज करायी गयी थी। शिकायत के सत्यापन के...