नवादा, जनवरी 14 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा शहर के वार्ड नंबर 07 स्थित कृष्ण नगर और आधारशिला स्कूल के पास का इलाका इन दिनों नागरिक सुविधाओं के अभाव में बदहाली के आंसू रो रहा है। मोहल्ले की मुख्य सड़क से लेकर गलियों तक जलजमाव और खुले नालों ने स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। आधारशिला स्कूल के पास की स्थिति सबसे भयावह है, जहां नाले का गंदा पानी सड़क पर जमा रहता है, जिससे न केवल राहगीरों को परेशानी हो रही है, बल्कि स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर भी बड़ा खतरा मंडरा रहा है। वार्ड पार्षद के आश्वासनों के बावजूद, जनता में अविश्वास का माहौल है क्योंकि लंबे समय से वे इन समस्याओं को झेल रहे हैं। अब देखना यह होगा कि टेंडर होने के बाद निर्माण कार्य कितनी जल्दी शुरू होता है और कृष्ण नगर के निवासियों को इस गंदे पानी और खुले नालों से...