नवादा, जनवरी 20 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के अंतर्गत 07वें निश्चय के तहत सबका सम्मान-जीवन आसान अभियान की शुरुआत के पहले दिन नवादा में मिश्रित स्थिति रही। जिला स्तरीय कार्यालयों में अधिकारी सहजता से मिले और आम जनों की शिकायतें पूरे मनोयोग से सुनी गयीं। नवादा एसडीएम कार्यालय, नवादा अंचल कार्यालय समेत नगर परिषद कार्यालय में यथासंभव मामलों का त्वरित निष्पादन का प्रयत्न किया गया। जिन मामलों का निष्पादन तत्काल संभव नहीं हो सका, उसे आगे के लिए अग्रसारित किया गया। लेकिन जिले के प्रखंड स्तर के कार्यालयों में स्थिति बहुत बेहतर नहीं रही। रोह समेत विभिन्न प्रखंड कार्यालयों में इसकी कोई सुगबुगाहट तक नहीं देखी गयी, जबकि हिसुआ प्रखंड व अंचल कार्यालय में मामले निपटाए गए। हिसुआ नगर परिषद कार्यालय में दो बजे से शुरुआत की ...