देहरादून, जनवरी 13 -- उत्तरांचल विश्वविद्यालय और ग्रीनफिंच कंपनी ने मंगलवार को संयुक्त रूप से "इंडियन जर्नल फॉर नेट ज़ीरो 2070" का शुभारंभ किया। यह शोध पत्रिका भारत और विश्व में कार्बन न्यूट्रैलिटी, डीकार्बोनाइजेशन, नवीकरणीय ऊर्जा और जलवायु नीति से जुड़े शोध, नवाचार और नीति संवाद को बढ़ावा देगी।इस अवसर पर उत्तरांचल विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र जोशी ने कहा कि यह जर्नल अकादमिक जगत, उद्योग और नीति-निर्माताओं के बीच सहयोग की खाई को पाटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और व्यावहारिक व मापनीय जलवायु समाधानों को आगे बढ़ाएगा। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. धरम बुद्धि, ग्रीनफिंच कंपनी के सीईओ एवं संस्थापक डॉ. अमित कुमार दास, जर्नल के प्रधान संपादक डॉ. एम. टी. संबंदम, ग्रीनफिंच सस्टेनेबिलिटी से जसप्रीत सिंह बराड़ तथा सहायक प्रोफेसर सिद्धार्थ स्...