गाजीपुर, मार्च 20 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में माध्यमिक शिक्षकों का नवाचारी शिक्षण विधियों के प्रयोग पर आधारित प्रशिक्षण का बुधवार को समापन किया गया। शिविर का शुभारंभ डायट प्राचार्य कोमल यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस प्रशिक्षण में माध्यमिक शिक्षकों को नवचारी शिक्षण विधियों के प्रयोग की जानकारी दी गई। डायट प्राचार्य कोमल यादव ने कहा कि हम अपने कक्षा शिक्षण में नवाचार का प्रयोग करते हुए कक्षा शिक्षण को प्रभावी बनाएं। माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को नवचारी शिक्षण विधियों का प्रयोग कर छात्रों के अधिगम स्तर को उच्च करने का प्रयास करना चाहिए। नवचारी शिक्षण विधियों के तहत आईसीटी आधारित शिक्षण अनुभवात्मक शिक्षक, समस्या समाधान कौशल, पीय लर्निंग, वास्तविक जीवन से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.