गया, मार्च 1 -- राजकीय पॉलिटेक्निक टिकारी में विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम का का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच क्विज का आयोजन किया गया। विज्ञान से संबंधित क्विज में विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। क्विज में विभिन्न शाखा और सेमेस्टर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अनु कुमारी (इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, फोर्थ सेमेस्टर), विकास कुमार (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, फोर्थ सेमेस्टर), निरंजन कुमार (सिविल इंजीनियरिंग, फोर्थ सेमेस्टर), मुस्कान कुमारी (सीएसई, फोर्थ सेमेस्टर), मो. समीर (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सेकंड सेमेस्टर), अनुराग कुमार (मैकेनिकल इंजीनियरिंग, फोर्थ सेमेस्टर), खुशी स्वराज (सिविल इंजीनियरिंग, सेकंड सेमेस्टर) ने बेहतर प्रदर्शन किया। प्राचार्य डॉ. बिधिलाल प्रभाकर ने छात्रों का हौसला बढ़ाया। इससे पहले, संस्थान के ...