टिहरी, अगस्त 5 -- जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवाचारी पहल के तहत 'सीड राखी का अनावरण किया और रक्षाबंधन के अवसर पर इसे प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने इसे प्रेम, परंपरा और प्रकृति के संगम का प्रतीक बताया। मंगलवार को नरेंद्रनगर में जिले के आयुष विभाग द्वारा आयोजित राखी वितरण कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि सीड राखी ऐसी राखी है जिसमें प्राकृतिक बीज संलग्न होते हैं। इसे आयुर्वेद विभाग ने विकसित किया है। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सुभाष कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन के बाद इस राखी के कागज को मिट्टी में दबाया जा सकता है, जिससे कुछ ही समय में हर्बल पौधा अंकुरित हो जाएगा। इस पहल का उद्देश्य बच्चों, युवाओं और समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.