बस्ती, दिसम्बर 26 -- कप्तानगांज, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के नवाचारी किसान आज्ञाराम चौधरी सहित चार अन्य किसानों को दिल्ली के किसान कॉन्फ्लेव-2025 में सम्मानित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार को विकसित कर अपनी कामयाबी का झंडा बुलंद कर रहे हैं। आज्ञाराम चौधरी राष्ट्रपति भवन प्रदर्शनी में भी प्रतिभाग कर चुके हैं। उन्हें राज्य पुरस्कार भी मिल चुका है। कप्तानगंज विकास खंड के खरका देवरी गांव निवासी आज्ञाराम चौधरी विकसित गन्ने की प्रजाति 'कैप्टन बस्ती', गेहूं की प्रजाति एआर-64 धान की प्रजाति कैप्टन बस्ती-वन के अलावा कंबाइन हार्वेस्टर और मोबाइल सोलर पंप को विकसित कर कृषि के क्षेत्र में नवाचार किया है। आज्ञाराम चौधरी नई दिल्ली पूसा सहित दर्जनों पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं। खेती में नित नए प्रयोग कर इसे लाभकारी स्वरूप देना इनका जुनून है। हा...