गोरखपुर, दिसम्बर 27 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। डीडीयू ने विद्यार्थियों में नवाचार, शोध और वैज्ञानिक चेतना को प्रोत्साहित करने के लिए 'हरिहर प्रसाद दुबे ट्रस्ट इनोवेशन अवार्ड 2025-26' की घोषणा की है, जिसके लिए आवेदन शुरू कर दिया गया है। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर दिया जाएगा। इस पुरस्कार में विश्वविद्यालय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के सभी विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। प्रतिभागिता व्यक्तिगत या 3 से 4 विद्यार्थियों की टीम के रूप में की जा सकेगी। प्रत्येक प्रतिभागी अथवा टीम केवल एक ही प्रविष्टि प्रस्तुत कर सकेगी। इसमें आवेदन एवं चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। प्रथम चरण में 500-700 शब्दों का लिखित प्रस्ताव/सार प्रस्तुत करना होगा, जिसमें समस्या विवरण, उद्देश्य, कार्यप्रणाली, नवाचार तथा अपेक्षित सामाजिक एवं ...