महाराजगंज, मार्च 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष, मांडलिक मंत्री गोरखपुर केशव मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में संगठन का प्रतिनिधिमंडल नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय से मुलाकात कर बुके,मोमेंटो, कलम और डायरी भेंट की। इस दौरान शिक्षक समस्याओं से भी अवगत कराया। जिलाध्यक्ष केशव मणि ने कहा कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ हमेशा विभाग से समन्वय बनाए रखने तथा शिक्षकों के हितों के लिए हमेशा तत्पर रहा है। संगठन का रवैया हमेशा सहयोगात्मक है। संगठन की भी यह अपेक्षा है कि शिक्षकों की समस्याओं पर विभाग त्वरित कार्यवाही करें, जिससे गतिरोध की स्थिति न आए। नवागत बीएसए ने कहा कि बच्चे हमारी प्राथमिकता में हैं। उनको ध्यान में रखते हुए सरकार के निर्देश का पालन सभी लोग मिल कर करें। शिक्षकों की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.