कौशाम्बी, दिसम्बर 8 -- कौशाम्बी में नवनियुक्त बीडीओ सुरेश कुमार राय का सोमवार को ब्लॉक कार्यालय परिसर में ग्राम रोजगार सेवक संघ के पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उन्हें राधा-कृष्ण की प्रतिमा भेंट करते हुए शुभकामनाएं देकर उनका मुंह मीठा कराया गया। पदाधिकारियों द्वारा किए गए स्वागत से गदगद बीडीओ सुरेश कुमार राय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए टीमवर्क, पारदर्शिता और समयबद्धता सबसे आवश्यक है। उन्होंने ग्राम रोजगार सेवकों से शासन की सभी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लाभार्थियों तक पहुंचाने की अपील किया। अंत में विकास कार्यों में संगठन के पदाधिकारियों ने पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। स्वागत करने वालों में जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र द्विवेदी, महेश मिश्र, शशि भूषण द्विवेदी, भोला पांड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.