बस्ती, फरवरी 7 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने शुक्रवार को चार्ज संभाल लिया। रायबरेली के पुलिस अधीक्षक पद से स्थानांतरित होकर बस्ती आए हैं। वहीं एसपी अभिनंदन का तबादला सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर किया गया है। नव नियुक्त एसपी यशवीर सिंह मूल रूप से उत्तराखंड के निवासी हैं। वह 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। चार्ज संभालने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता कानून व्यवस्था होगी। महिला उत्पीड़न के खिलाफ त्वरित एक्शन लिया जाएगा। पुलिस की स्वच्छ छवि प्रस्तुत करने पर फोकस होगा। कहा कि जनसुनवाई में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाएगी। शराब तस्करी व अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के अपराध बंद हर दशा में बंद होंगे। कहा कि गैंगस्टर एक्ट में जब्तीकरण की भी कार्रवाई होगी। महिला उत्पीड़न संबंधी अप...