गुमला, फरवरी 1 -- रायडीह प्रतिनिधि। प्रखंड के नवागढ़ बैगाटोली धंगरीडुबा स्थित चेकडैम दो वर्षों में दूसरी बार टूट गया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में लघु सिंचाई विभाग गुमला द्वारा करीब 70 लाख रुपये की लागत से इस चेकडैम का निर्माण कराया गया था। घटिया निर्माण कार्य और गुणवत्ता की अनदेखी के कारण यह चेकडैम दो वर्ष भी नहीं टिक सका। चेकडैम टूटने से क्षेत्र के नवागढ़ बैगाटोली, रलाडांर और शाहीटोली गांव के करीब किसान सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं। किसानों का कहना है कि चेकडैम बनने के बाद वे सब्जी की खेती लगातार कर रहे थे और इससे उनकी आमदनी में बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन चेकडैम ध्वस्त होने से अब सिंचाई की सुविधा बंद हो गई है। जिससे किसान इस वर्ष सब्जी की खेती नहीं कर पाएंगे। किसानों को अब फिर से एक वर्ष तक इंतजार करना पड़ेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर प...