गुमला, फरवरी 24 -- रायडीह प्रतिनिधि। रायडीह प्रखंड के नवागढ़ पतराटोली पंचायत सचिवालय सभागार में उद्यान प्रभाग, गुमला द्वारा आयोजित पांच दिनी उद्यान विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन रविवार को हुआ। समापन पर किसानों को प्रमाण पत्र और कृषि संबंधी सामग्री का वितरण किया गया। यह प्रशिक्षण प्रगति एजुकेशनल एकेडमी,मांडर द्वारा किया गया था। जिसमें 27किसानों ने भाग लिया। समापन समारोह में संस्था के सचिव दिनेश कुमार मेहता ने प्रशिक्षण प्राप्त किसानों से चर्चा कर उनकी सीख और लाभ की जानकारी ली। उन्होंने किसानों को कृषि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। प्रशिक्षक फरहीन बानो ने वैज्ञानिक खेती, फसलों में होने वाली बीमारियों के उपचार और कॉमर्शियल खेती के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.