बागपत, फरवरी 7 -- बागपत। कान्हड़ गांव को ब्लॉक के लिए चिन्हित किया गया है। अभी ब्लॉक की घोषणा तो नहीं की गई है, लेकिन शासन स्तर से इस पर कार्रवाई की जा रही है। गांवों को जोड़ने और हटाने के लिए ग्रामीण बैठक और पंचायत कर विरोध जताते रहे है। बड़ौत ब्लॉक से कई गांवों को हटाने का सबसे ज्यादा ग्रामीणों ने विरोध किया था। काफी जदोजहद के बाद कार्रवाई आगे बढ़ी थी। 2025 के नवंबर माह में भाजपा के किसान प्रकोष्ठ के नेता ने लखनऊ में शिकायती पत्र सौंपते हुए माजरा, खड़ाना, बुढ़पुर, फतेहपुर, किशनपुर, अशरफाबाद थल गांव को नवसृजित कान्हड़ में न जो़ड़ने के लिए पत्र दिया था। उनके पत्र पर संज्ञान लेते हुए ग्राम्य विकास आयुक्त ने डीएम से इस पर आख्या मांगी थी, लेकिन न आख्या दी और न ही प्रस्ताव दिया गया है। अब फिर ग्राम्य विकास आयुक्त राकेश रंजन ने डीएम को पत्र जारी कर आख...