गंगापार, मार्च 19 -- इस वर्ष चैत्र नवरात्र और नवसंवत्सर 30 मार्च से एक साथ प्रारंभ हो रहे हैं। इस बार नवसंवत्सर की शुरुआत से ही सूर्य का विशेष योग बन रहा है। नवरात्र के दौरान मां दुर्गा जी की विधि-विधान से पूजा करने से कई गुना फल प्राप्त होता है। नवरात्र हिन्दुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है, नवरात्र को धूमधाम के साथ मनाया जाता है। मां दुर्गा की उपासना के नौ दिन भक्तों के लिए बेहद खास होते हैं। इन दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। कई भक्त नवरात्रि के नौ दिन व्रत रखते हैं, तो कुछ पहला और आखिरी व्रत रखकर मां दुर्गा की उपासना करते हैं। वहीं इस वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा रविवार को पड़ रही है, इसलिए सूर्य को वर्ष का राजा माना गया है। ज्योतिषी पं उमेश शास्त्री दैवज्ञ ने कहा कि ज्योतिषशास्त्र के अनुसार चैत्र नवरात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.