मुजफ्फर नगर, फरवरी 22 -- नगर पालिका के नव विस्तारित क्षेत्र में निर्माण कार्य कराने के लिए शासन स्तर से नगर सृजन योजना में 5.17 करोड की प्रथम किश्त जारी हुई है। अब नगर पालिका के द्वारा नव विस्तारित क्षेत्र में पानी निकासी, सीसी रोड, नाला, नाली और साइड पटरी आदि निर्माण कार्य कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।, नगर पालिका के निर्माण विभाग ने नव विस्तारित क्षेत्र में 39 निर्माण कार्य कराने के लिए 10.35 करोड की डीपीआर तैयार की थी। इस डीपीआरओ को शासन में भेजा गया था। शासन स्तर से नगर पालिका के 39 निर्माण कार्यों पर स्वीकृति की मोहर लग गई है। शासन ने 50 प्रतिशत धनराशि जारी की है। नगर पालिका को प्रथम किश्त के रूप में करीब 5.17 करोड रुपए की धनराशि मिली है। सीएम नगर सृजन योजना के तहत वार्ड संख्या 1, 2, 3, 4, 8, 15, 17, 19, 21, 22, 28, 30,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.