गोरखपुर, फरवरी 10 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। वेलेंटाइन वीक में मंगलवार को टेडी बियर डे है। प्रेमी युगल एक दूसरे को गिफ्ट करने के लिए इसकी खरीद कर रहे हैं। दुकानों पर 100 से लेकर 2500 रुपये तक के टेडी बियर उपलब्ध हैं। नवविवाहितों के साथ युवाओं के बीच सर्वाधिक मांग पिंक, ब्राउन और क्रीम कलर के कपल टेडीबियर की है। बक्शीपुर स्थित एक गिफ्ट सेंटर पर टेडी बियर 399 से 2499 तक में बिक रहा है। 999 और 1199 रुपये में बिक रहे कपल टेडी बियर की भी अच्छी मांग है। गिफ्ट की दुकान के प्रमुख मनीष का कहना है कि डिजाइनर टेडी बियर और बिल्ली, कुत्ता, हाथी के साथ स्माइली कैरेक्टर वाले टेडी बियर की बिक्री हो रही है। युवाओं के साथ नवविवाहितों में चॉकलेट और टेडीबियर के काम्बो पैक की भी मांग है। शाहमाहरूफ में दुकानदार कासिफ का कहना है कि सर्वाधिक मांग टेडी बास्केट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.