लखनऊ, अप्रैल 8 -- सैरपुर के दुग्गौर गांव में दहेज में कार और पांच लाख रुपये न मिलने पर उपासना सिंह (28) की हत्या कर दी गई। डेढ़ माह पूर्व उसका विवाह हुआ था। आरोप है कि पति और ससुरालीजन ने पहले उसे डंडों से पीटा और फिर गला कसकर मार दिया। पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण रस्सी से गला कसना आया है। महिला के पीठ, पैर पर डंडों से पीटे जाने के निशान मिले हैं। हरदोई के अतरौली निवासी उपासना के पिता कृष्ण कुमार ने बताया कि 18 फरवरी को बेटी का विवाह दुग्गौर गांव के अभय प्रताप सिंह से किया था। कृष्ण कुमार का आरोप है ससुरालीजन पांच लाख रुपये और कार की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी करने से असमर्थता जताई तो बेटी को प्रताड़ित करने लगे। अक्सर बेटी से मारपीट करते थे। कुछ दिन पहले बेटी मायके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.